बाजे बजाने पर सुन्नी और देवबंदियों में मारपीट, 18 घायल

By Edited By: Publish:Tue, 29 Jul 2014 09:43 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jul 2014 09:43 PM (IST)
बाजे बजाने पर सुन्नी और देवबंदियों में मारपीट, 18 घायल

बरही : ईद मिलन के लिए भंडारो गांव में बाजा लेकर घुमने पर मुस्लिम समुदाय के सुन्नी और देवबंदी गुट के लोग आपस में भिड़ गए। इसमें दो महिलाओं सहित 18 लोग घायल हो गए हैं। दो घायलों को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है। इसमें भंडारो गाव के 16 व हथगढ़ा के 2 लोग हैं। सभी घायलों का बरही अनुमंडलीय अस्पताल में ईलाज किया गया। अब माहौल शांत है लेकिन गांव में अब भी पुलिस कैंप कर रही है।

घटना के संबंध में बताया गया कि ईद मिलन के लिए बाजे के साथ घुमने वालों के साथ भंडारो के कुछ युवक तू-तू, मैं-मैं करने लगे। मामूली सी बात ने तुल पकड़ लिया और दोनों गुटों में मारपीट होने लगी, लात-घुंसे के बाद पत्थर भी चलने लगे। कई लोग घायल हो गए तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी। बरही डीएसपी अविनाश कुमार के निर्देश पर पुलिस दलबल के साथ गाव पहुंची व शांति व्यवस्था कायम किया। मौके पर बरही पुलिस निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह भी पहुंचे। उनकी पहल पर गाव के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से पुलिस शाति व्यवस्था कायम करने में सफल रही। मौके से सभी घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस गाव में कैंप किए हुए है। डीएसपी अविनाश कुमार ने बताया कि स्थिाती पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने सभी से शाति व सौहार्दता का महौल बनाए रखने की अपील की है।

इधर, बरही थाना में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

===============

भंडारो के घायल

हफीज जलालउद्दीन 35 वर्ष, मो. फारूक 25 वर्ष, सुरमली मिया 60 वर्ष, मो. सागीर अंसारी 25 वर्ष, तस्लीम अंसारी 28 वर्ष, कलीम मिया 60 वर्ष, सुलेमान मिया 35 वर्ष, तस्लीम मिया 35 वर्ष, रूकसाना खातुन 30 वर्ष, (पति शमीम अंसारी), किताबुन खातुन 55 वर्ष (पति रमन मिया), मुस्तकीम अंसारी 45 वर्ष, इमाम मिया 65 वर्ष, मो. आरिफ अंसारी 19 वर्ष, जलाल उद्दीन 50 वर्ष, अब्दुल शकुर 62 वर्ष व तजम्बुल हुसैन 37 वर्ष शामिल है।

================

हथगढ़ा के घायल

मो. अकबर 48 वर्ष, बसीर अंसारी 47 वर्ष।

chat bot
आपका साथी