जंगली हाथियों ने किया घायल

By Edited By: Publish:Tue, 22 Apr 2014 09:08 PM (IST) Updated:Tue, 22 Apr 2014 09:08 PM (IST)
जंगली हाथियों ने किया घायल

हजारीबाग : चुरचू थाना क्षेत्र के नगड़ी गांव में मंगलवार को जंगली हाथियों ने एक चरवाहे को घायल कर दिया। चरवाहा सुखदेव महतो के अनुसार हाथियों की संख्या लगभग 17 है। इसमें 14 बड़े हाथी व 3 छोटे बच्चे हैं। उसने बताया की प्रतिदिन की तरह हम बकरी चराने को लेकर जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक हाथियों ने हमला कर दिया। किसी तरह से हम अपनी जान बचा कर भागे हैं। घायल सुखदेव को गांव वालों ने तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी