भगवान भरोसे है चौपारण की विद्युत व्यवस्था

By Edited By: Publish:Sat, 19 Apr 2014 09:15 PM (IST) Updated:Sat, 19 Apr 2014 09:15 PM (IST)
भगवान भरोसे है चौपारण की विद्युत व्यवस्था

चौपारण : प्रखंड की विद्युत व्यवस्था को भगवान भरोसे ही प्रतीत होती है। स्थिति ऐसी है कि इलाका कभी भी अंधेरे में डूब सकता है। जानकारी हो कि स्थानीय पावर सब स्टेशन में लगे दो में से एक ट्रांसफार्मर 14 अप्रैल से ही खराब पड़ा है। एक ही ट्रांसफार्मर से ही पूरे प्रखंड की आपूर्ति हो रही है। पूर्व में विभाग द्वारा चुनाव का हवाला देकर कोई प्रयास नहीं किया गया। वहीं अब चुनाव के दो दिन बीतने पर भी चुप्पी लगा दी गई है। ऐसे में आसार हैं कि जल्द ही दूसरा ट्रांसफार्मर भी अधिक लोड की वजह से खराब हो सकता है। वहीं चुनाव की वजह से राजनीतिक दल के लोग भी शांत थे। ऐसे में चुप्पी हानिप्रद हो सकती है। यहा बताना आवश्यक है कि डेढ लाख की आबादी समेटे इस प्रखंड में विद्युत विभाग मृत प्राय: है। कनीय अभियंता का पद रिक्त है। सहायक अभियंता की उपस्थिति नहीं होती। इस व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने के बाद से हालत ओर अधिक खराब हो गई। ऐसे में गरमी के दिनों में विद्युत उपभोक्ताओं को और अधिक संकट झेलना पड़ सकता है।

chat bot
आपका साथी