महिला सशक्तिकरण अभियान चलाने पर हुआ विचार

संवाद सूत्र डुमरी (गुमला) एनजीओ इथान के सदस्यों की बैठक कार्यालय परिसर में सचिव ममता मुक्त

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 10:04 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 10:04 PM (IST)
महिला सशक्तिकरण अभियान चलाने पर हुआ विचार
महिला सशक्तिकरण अभियान चलाने पर हुआ विचार

संवाद सूत्र, डुमरी (गुमला) : एनजीओ इथान के सदस्यों की बैठक कार्यालय परिसर में सचिव ममता मुक्ता ग्रेस लकड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एनजीओ के सचिव ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से एनजीओ को महिला सशक्तिकरण पर काम करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके लिए सभी सदस्यों के द्वारा प्रखंड की महिलाओं के बीच जगरूकता कार्यक्रम किया जाना है। फिलहाल एनजीओ के माध्यम से महिलाओं में जगरूकता एवं जरूरत मंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ पंचायत वार एनजीओ के नये सदस्य बनाने का कार्य प्रारंभ करना है। कोषाध्यक्ष पूर्णिमा मिज, अभिषेक कुमार, सिलास लकड़ा, दीपक मिज, सुकरीता, विवेक मिज मिज, पंखरासियुस मिज आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी