डायन के आरोप में महिला की गोली मारकर हत्या

डायन के आरोप में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना झारखंड के गुमला की है।

By Edited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 08:05 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 01:03 PM (IST)
डायन के आरोप में महिला की गोली मारकर हत्या
डायन के आरोप में महिला की गोली मारकर हत्या

बिशुनपुर (गुमला)। झारखंड के गुमला में डायन के आरोप में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

रविवार सुबह चंपाटोली गांव के मारवाड़ी उरांव ने बिशनपुर पुलिस को बताया कि गांव के जितिया उरांव ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मेरी पत्नी तारामुनि देवी (45) पर की गोली मारकर हत्या की है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल नायक के नेतृत्व में पुलिस की टीम गांव पहुंची और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा।

जानकारी के अनुसार, तारामुनि देवी अपने पति के साथ कर्मा तेवासी (करमा के तीसरे दिन मित्रों-परिजनों से मिलने-जुलने के रिवाज) को लेकर गांव के ही बंधन उरांव के घर हड़िया पीने गई थी। लौटने के क्रम में घर पहुंचने के ठीक पहले आंगनबाड़ी केंद्र में छुपे तीन अपराधी अचानक वहां पहुंच गए और मारवाड़ी उरांव को कंबल ढक काबू में कर लिया। इसके बाद तारामुनि देवी पर डायन का आरोप लगाते हुए घर से कुछ दूर ले गए और उसकी बाई आंख में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मारवाड़ी के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी