बिना मास्क कार्य करने वालों से वसूलें जुर्माना

संवाद सहयोगीगुमला उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने शनिवार को विभिन्न कार्यालयों प्रेक्षागृह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 10:11 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:07 AM (IST)
बिना मास्क कार्य करने वालों से वसूलें जुर्माना
बिना मास्क कार्य करने वालों से वसूलें जुर्माना

संवाद सहयोगी,गुमला: उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने शनिवार को विभिन्न कार्यालयों ,प्रेक्षागृह और योजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिया। उपायुक्त ने उप निर्वाचन कार्यालय,सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला आपूर्ति कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कई पदाधिकारी और कर्मी बिना मास्क के कार्य करते पाए गए। इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई तथा मास्क लगाकर कार्य का निष्पादन करने का निर्देश दिया। बिना मास्क लगाए काम करने वाले पदाधिकारी और कर्मियों से नियमानुसार आर्थिक दंड वसूले का निर्देश दिया। उपायुक्त ने नगर भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर भवन की जर्जर दीवार की मरम्मत करने का निर्देश दिया। जर्जर दीवार एवं मंच की मरम्मत की आवश्यकता को देखते हुए प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया। तत्पश्चात नगर भवन परिसर में अवस्थित ऑफिसर्स क्लब एवं जेटीडीएस कर्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान ऑफिसर्स क्लब में काफी संख्या में उपस्कर संग्रहित पाया गया। इस संबंध में केयरटेकर द्वारा बताया गया कि उक्त सामग्री कुड़ुख भवन के लिए क्रय किए गए हैं। इसपर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को उक्त सामग्री स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। जिससे कि सामग्री का सदुपयोग किया जा सके। उपायुक्त ने बख्तर साय मुंडल सिंह प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में भवन के एक भाग का छत क्षतिग्रस्त पाया गया। उपायुक्त ने मरम्मति हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया। उपायुक्त ने करौंदी पंचायत में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुरबन मिशन के तहत निर्माणाधीन पथ का निरीक्षण किया।

chat bot
आपका साथी