विकास योजना का डीडीसी ने किया निरीक्षण, योजना स्थल पर बोर्ड लगाने का निर्देश

संवाद सूत्रघाघरा (गुमला) उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को घाघरा प्रखंड के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 11:23 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 11:23 PM (IST)
विकास योजना का डीडीसी ने किया निरीक्षण, योजना स्थल पर बोर्ड लगाने का निर्देश
विकास योजना का डीडीसी ने किया निरीक्षण, योजना स्थल पर बोर्ड लगाने का निर्देश

संवाद सूत्र,घाघरा (गुमला) : उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को घाघरा प्रखंड के चूंदरी पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इससे पहले डीडीसी ने हापामुनी स्थित महामाया मां के मंदिर पर माथ टेका। पुजारी सुरेश मणि पाठक व राजेश मणि पाठक ने उप विकास आयुक्त को पूजा अर्चना कराया और मां महामाया मंदिर के इतिहास की जानकारी दी। मंदिर परिसर में 15 वे वित्त और 14 वित्त से बन रहे योजनाओं का निरीक्षण किया। गांव में लग रहे पेवर ब्लॉक सड़क योजना, संतोष उरांव का आम बागवानी और सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया। डीडीसी ने कहा कि महामाया मंदिर का पुराना इतिहास है। यह धार्मिक आस्था का केंद्र है। उनका प्रयास होगा कि इस ऐतिहासिक स्थल का सौंदर्यीकरण और सुविधा बहाल होने से इसकी ख्याति बढ़ेगी और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने सुलोचना देवी व हेमंत मनी पाठक का प्रधानमंत्री आवास योजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आवास को अच्छे तरीके से बनाने और उसका उपयोग आवास के लिए ही करने का निर्देश दिया। पंचायत के रोजगार सेवक सुखनाथ राम को समय पर काम पूर कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत के मुखिया आदित्य भगत और बीडीओ विष्णुदेव कच्छप को भी निर्देश दिया कि सभी योजना स्थल पर प्राक्कलित राशि के साथ बोर्ड लगाएं। जर्जर सामुदायिक भवन की 15वें वित्त आयोग के पैसे से मरम्मत कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण में सहायक अभियंता सत्येन्द्र उरांव, कनीय अभियंता राहुल कुमार, प्रधानमंत्री आवास कॉर्डिनेटर अशोक कुमार, अजित मणि पाठक, नीलेश मणि पाठक, नीरज पाठक, रोजगार सेवक सुखनाथ राम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी