पति की आत्महत्या की खबर सुन पत्नी ने लगायी फांसी

संवाद सूत्र बिशुनपुर (गुमला) बिशुनपुर थाना के बनारी गांव में विवाहिता पूजा कुमारी (20) ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 08:22 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:17 AM (IST)
पति की आत्महत्या की खबर सुन पत्नी ने लगायी फांसी
पति की आत्महत्या की खबर सुन पत्नी ने लगायी फांसी

संवाद सूत्र, बिशुनपुर (गुमला) : बिशुनपुर थाना के बनारी गांव में विवाहिता पूजा कुमारी (20) ने बुधवार को अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पूजा के पति समीर मुंडा का मंगलवार की रात बुंडू स्थित अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या किया जाना बताया गया है। पूजा कुमारी ने आठ माह पहले बुंडू क्षेत्र के समीर मुंडा से प्रेम विवाह किया था। पूजा रविवार को रक्षा बंधन पर्व में अपने मायके बनारी आयी थी। मृतका के भाई चंदन लोहरा ने बताया कि बुधवार की सुबह में उसके जीजा समीर मुंडा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी उसकी बहन को मिली थी। परिवार के सदस्य कुछ काम से बाहर गए थे। तभी पूजा ने घर में रखे रस्सी से फांसी लगा ली। जब परिवार के सदस्य घर वापस आए तो पूजा का शव फंदे से झूल रहा था। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिशुनपुर थाना प्रभारी मोहन कुमार ने अस्प्ताल पहुंच कर शव को अपने कब्जा मेंले लिया और पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी