जरूरतमंदों के बीच अनाज का वितरण

लॉकडाउन के कारण दिहाड़ी मजदूर गरीबों और लाचारों के बीच आजीविका की उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए प्रखंड प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। वैसे जरूरतमंद लोग जिनका किसी कारण से राशन कार्ड न।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 08:31 PM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2020 06:19 AM (IST)
जरूरतमंदों के बीच अनाज का वितरण
जरूरतमंदों के बीच अनाज का वितरण

संवाद सूत्र, पालकोट : लॉकडाउन के कारण दिहाड़ी मजदूर, गरीबों और लाचारों के बीच आजीविका की उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए प्रखंड प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। वैसे जरूरतमंद लोग जिनका किसी कारण से राशन कार्ड नहीं मिला है उन्हें भी अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। दक्षिणी पालकोट के मुखिया गौतम उरांव के नेतृत्व में 10 किलो अनाज प्रति परिवार वितरण किया गया। गुरुवार को लगभग एक सौ जरूरतमंदों के बीच अनाज का वितरण किया गया। वितरण के दौरान शारीरिक दूरी का ख्याल रखा गया। इस अवसर पर पंचायत सचिव लाल मोहन साहु, कलेश्वर साहु, रोजगार सेवक बलराम बडाईक, वार्ड सदस्य कृष्णा नायक, प्रकाश साहू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी