सभी विद्यालयों में जल संरक्षण का होगा इंतजाम

जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बसिया प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा और दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे जल संरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए जल सैनिकों का गठन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jul 2019 07:32 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jul 2019 07:32 PM (IST)
सभी विद्यालयों में जल संरक्षण का होगा इंतजाम
सभी विद्यालयों में जल संरक्षण का होगा इंतजाम

संवाद सूत्र,बसिया : जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बसिया प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा और दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे जल संरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए जल सैनिकों का गठन किया जाएगा। बसिया के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रीति कुजूर ने शुक्रवार को दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण और झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा चलाया जा रहा जल संरक्षण अभियान वाकई में भविष्य के जल संकट के समाधान की दिशा में उठाया गया एक कारगर कदम है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्रखंड के सभी विद्यालयों में जल सैनिक बनाए जा रहे हैं। वे स्वयं प्रतिदिन दो विद्यालयों में जाकर बच्चों और शिक्षकों को जागरूक करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हर जिम्मेवार नागरिक को इस अभियान से जुड़ना होगा। सबों को जल संरक्षण का शपथ लेनी होगी। छोटा प्रयास ही बड़ा परिणाम देता है। यही सोचकर उनका विभाग ने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक गतिविधियों से ही बदलाव आता है और यही बदलाव भविष्य को सुरक्षित भी करता है। इसी के साथ सभी विद्यालयों में पौधरोपण कराने और सोख्ता गड्ढा कराने का भी काम चल रहा है।

chat bot
आपका साथी