नहाय-खाय के साथ चैती छठ अनुष्ठान शुरू

जागरण टीमगुमला लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ मंगलवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हो गया। गुमला जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में छठ व्रतियों ने मंगलवार को पवित्र सरोवरों और तालाबों में स्नान कर कद्दू भात का पारण किया और भगवान भास्कर की साधना और उपासना आरंभ किया। जिनके घर में छठ व्रत हो रहा है वहां छठी मइया के गीत गाए जा रहे हैं। स्वच्छता और पवित्रता का ख्याल रखा जा रहा है। भरनो में छठ व्रती महिलाओं ने विधि विधान के भगवान भास्कर का उपासना किया और कद्दू भात ग्रहण कर उपवास आरंभ किया। बुधवार को खीर भोजन होगा। गुरुवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्ध्य प्रदान किया जाएगा जबकि शुक्रवार की सुबह उदयमान सूर्य को अ‌र्ध्य दान के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा। लोकआस्था

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 10:00 PM (IST) Updated:Wed, 10 Apr 2019 07:58 AM (IST)
नहाय-खाय के साथ चैती छठ अनुष्ठान शुरू
नहाय-खाय के साथ चैती छठ अनुष्ठान शुरू

गुमला : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ मंगलवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हो गया। गुमला जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में छठ व्रतियों ने मंगलवार को पवित्र सरोवरों और तालाबों में स्नान कर कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण कर भगवान भास्कर की साधना और उपासना आरंभ किया। जिनके घर में छठ व्रत हो रहा है वहां छठी मइया के गीत गाए जा रहे हैं। स्वच्छता और पवित्रता का ख्याल रखा जा रहा है।

भरनो में छठ व्रती महिलाओं ने विधि विधान के भगवान भास्कर का उपासना किया और कद्दू भात ग्रहण कर उपवास आरंभ किया। बुधवार को खीर भोजन होगा। गुरुवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य प्रदान किया जाएगा जबकि शुक्रवार की सुबह उदयमान सूर्य को अ‌र्घ्य दान के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा। लोकआस्था के इस महापर्व को लेकर भरनो में भक्ति का माहौल है। छठ के गीत से भक्ति की धारा प्रवाहित हो रही है। भरनो बस्ती स्थित छठ तालाब में साफ-सफाई किया जा रहा है। घाट बनाने का काम किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी