खड़ा ट्रक को बोलेरो ने मारा धक्का, चार घायल

संवाद सूत्र,रायडीह : थाना क्षेत्र के एनएच 43 नवागढ़ डुमरटोली के समीप एक खड़ा ट्रक को पीछे से बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे बोलेरो पर सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। मौके पर रायडीह पुलिस ने 10

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 08:22 PM (IST)
खड़ा ट्रक को बोलेरो ने मारा धक्का, चार घायल
खड़ा ट्रक को बोलेरो ने मारा धक्का, चार घायल

रायडीह : थाना क्षेत्र के एनएच 43 नवागढ़ डुमरटोली के समीप एक खड़ा ट्रक को पीछे से बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे बोलेरो पर सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। मौके पर रायडीह पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में ज¨सता तिर्की (55) राकेश तिर्की (12), रोशन तिर्की(32) और नयन तिर्की के नाम शामिल है। नयन की हालत गम्भीर है। सभी बसिया प्रखण्ड के तेतरा गांव के रहने वाले हैं। वे लोग बोलेरो से नया मेहमानी के लिए डुमरी प्रखण्ड के जुरमु गांव गए थे। रविवार को जुरमू से वापस अपने घर तेतरा लौट रहे थे।

chat bot
आपका साथी