निमड़ा गांव में आठ गांज धान में लगी आग

निमड़ा गांव में बुधदेव उरांव नामक किसान के आठ गांज धान में आग लग गई। आग लगने से धान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने पानी मशीन से धान बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन उसका कोई लाभ नहीं मिला। सिसई थाना में बुधदेव मुंडा ने उसी गांव के महादेव उरांव के पुत्र सोमरा उरांव, चन्द्रनाथ उरांव, सुकरु उरांव के पुत्र धर्मदेव उरांव,

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 09:27 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 09:27 PM (IST)
निमड़ा गांव में आठ गांज धान में लगी आग
निमड़ा गांव में आठ गांज धान में लगी आग

सिसई : निमड़ा गांव में बुधदेव उरांव नामक किसान के आठ गांज धान में आग लग गई। आग लगने से धान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने पानी मशीन से धान बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन उसका कोई लाभ नहीं मिला। सिसई थाना में बुधदेव मुंडा ने उसी गांव के महादेव उरांव के पुत्र सोमरा उरांव, चन्द्रनाथ उरांव, सुकरु उरांव के पुत्र धर्मदेव उरांव, धर्मचंद उरांव, लक्ष्मण उरांव, कंदना उरांव के पुत्र सुकरु उरांव, सुरेन्द्र उरांव, स्व.सुखी उरांव के पुत्र नरवा उरांव के खिलाफ आग लगाकर धान जलाने का प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। किसान ने अंचल प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी