वृद्ध ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

घाघरा थाना के पोढ़ा गांव में अपनी बारी के एक पेड़ में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 09:13 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 09:13 PM (IST)
वृद्ध ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
वृद्ध ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

घाघरा : घाघरा थाना के पोढ़ा गांव में अपनी बारी के एक पेड़ में 85 वर्षीय वृद्ध लखना उरांव ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के परिस्थिति जन्य कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। घाघरा थाना प्रभारी को आत्महत्या की लिखित शिकायत मिलने का इंतजार है। फांसी लगाकर जान देने वाले लखना उरांव के पुत्र राजकुमार उरांव ने बताया कि उसका पिता प्रतिदिन गांव स्थित बारी में जाया करते थे। घर से बारी की दूरी लगभग एक किलोमीटर है। वहीं वह काम किया करते थे। उसकी एक बहन जगमुनी देवी का विवाह गांव में ही हुआ है। कभी-कभी लखना उरांव अपने पुत्री के घर भी रूक जाया करते थे। गुरुवार की शाम में जब उसका पिता घर नहीं आया तो वह समझा की जगमुनी के यहां जाकर रूक गया है। उधर जगमुनी यह समझ बैठी की वे घर चले गए होंगे। इसलिए उनका खोजबीन नहीं की जा सकी। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से लटकते हुए लखना के शव को देखा तब घटना की जानकारी मिली। गांव और घर वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी और आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार महतो ने बताया कि इस तरह की घटना की शिकायत उन्हें नहीं मिली है। जब मामला आएगा तब देखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी