ग्रामीण क्षेत्रों में भी पवित्रता के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। पालकोट में थाना तालाब के छट घाटों की साफ सफाई की गई। छठ व्रति स्नान ध्यान कर अपने घरों में कद्दू भात बनाए और पारण कर चार दिवसीय छठ व्रत का संकल्प लिया। पूजन एवं प्रसाद सामग्री की भी लोगों ने बाजार में खरीददारी की। महिलाओं ने श्रद्धा व पवित्रता के साथ गेंहू सुखाने का काम किए। पालकोट दक्षिणी पंचायत के मुखिया गौतम उरॉव व जिला परिसद सदस्य मनोज नायक के नेतृतव में छठ घाट की सफाई की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 08:57 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 08:57 PM (IST)
ग्रामीण क्षेत्रों में भी पवित्रता के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व
ग्रामीण क्षेत्रों में भी पवित्रता के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व

गुमला : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। पालकोट में थाना तालाब के छट घाटों की साफ सफाई की गई। छठ व्रती स्नान ध्यान कर अपने घरों में कद्दू भात बनाए और पारण कर चार दिवसीय छठ व्रत का संकल्प लिया। पूजन एवं प्रसाद सामग्री की भी लोगों ने बाजार में खरीददारी की। महिलाओं ने श्रद्धा व पवित्रता के साथ गेंहू सुखाने का काम किए। पालकोट दक्षिणी पंचायत के मुखिया गौतम उरॉव व जिला परिसद सदस्य मनोज नायक के नेतृतव में छठ घाट की सफाई की गई। चट्टान में पड़े कूड़ा को झाड़ू मारकर सफाई किया गया। इस अवसर पर योगेश नायक, कुलदीप नायक, करम नायक, निखिल, बबलू नायक आदि लोग शामिल थे। घाघरा में भी विभिन्न छठ घाटों की सफाई छठ पूजा समिति के सदस्यों ने श्रमदान से किया। इस दौरान चांदनी चौक छठ पूजा समिति ब्लॉक चौक व गम्हरिया सहित विभिन्न जगहों पर छठ घाट पर पड़े कचड़े की सफाई की गई। छठ घाट के अलावे छठ घाट जाने वाले रास्तों पर भी साफ सफाई किया गया। घाट से चौक तक सड़क के किनारे लाइ¨टग व बाजा भी लगाया गया है। छठ भर्तियों के लिए छठ घाट में परेशानी ना हो इसके लिए जगह निश्चित कर किया गया है। लोगों से सड़क पर किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं फैलाने की अपील की। श्रमदान करने वालों में अमित ठाकुर,अजय गुप्ता,शिवम ¨सह,पवन ¨सह,धीरज साहू,संतोष ठाकुर,शिवकुमार सौर्य,अक्षय गुप्ता, संतोष मणि मिश्रा,आलोक ¨सह व आशीष ¨सह आदि शामिल थे। कामडारा में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा रविवार को  छठ घाट एवं घाट जाने वाली सड़कों की साफ सफाई की। जिसमें बबलू रजक ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर दुर्गा पूजा समिति की ओर से प्रसाद वितरण व प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। रविवार को नहाय खाय के साथ ही कामडारा पोकला में चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो गया। कद्दू भात का पारण के साथ भगवान भास्कार की आराधना आरंभ हो गया।

chat bot
आपका साथी