स्कूली बच्चों ने मंदिरों की सफाई कर दिया समाजिक संदेश

स्थानीय इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं सोमवार को अभियान चलाकर मंदिरों की सफाई कर सामाजिक संदेश दिया। अभियान में संकुल के हफुआ, पथलगड्डा, दंतार, इटखोरी, गिद्धौर, कोबना तथा जोरी के छात्र-छात्राओं ने बढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 07:37 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 07:37 PM (IST)
स्कूली बच्चों ने मंदिरों की सफाई कर दिया समाजिक संदेश
स्कूली बच्चों ने मंदिरों की सफाई कर दिया समाजिक संदेश

चतरा : स्थानीय इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं सोमवार को अभियान चलाकर मंदिरों की सफाई कर सामाजिक संदेश दिया। अभियान में संकुल के हफुआ, पथलगड्डा, दंतार, इटखोरी, गिद्धौर, कोबना तथा जोरी के छात्र-छात्राओं ने बढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार दास ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन अति आवश्यक है। वाटिका के छात्र-छात्राओं ने दीपोत्सव कार्यक्रम भी मनाया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा एकांकी का भी प्रदर्शन किया गया।

chat bot
आपका साथी