काम के आधार पर झारखंड में जीतेंगे सभी संसदीय सीट : सुदर्शन

केन्द्रीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा है कि विपक्ष का गठबंधन स्वार्थ और अवसर पर आधारित है। यह गठबंधन सफल होने वाला नहीं है। गुमला परिसदन में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री ने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी 14 सीटें जीतेगी। विपक्ष और कांग्रेस का सफाया होना तय है। संथाल की दोनों सीटें झामुमो से छीनने में सफल होंगे। एक सवाल के जवाब में केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा.अजय कुमार के उस दावे से कोई इत्तेफाक नहीं रखते कि उनका गठबंधन 12 सीट जीतने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में दया नाम की कोई चीज नहीं होती है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 07:16 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 07:16 PM (IST)
काम के आधार पर झारखंड में जीतेंगे सभी संसदीय सीट : सुदर्शन
काम के आधार पर झारखंड में जीतेंगे सभी संसदीय सीट : सुदर्शन

गुमला : केंद्रीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा है कि विपक्ष का गठबंधन स्वार्थ और अवसर पर आधारित है। यह गठबंधन सफल होने वाला नहीं है। गुमला परिसदन में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी 14 सीटें जीतेगी। विपक्ष और कांग्रेस का सफाया होना तय है। संथाल की दोनों सीटें झामुमो से छीनने में सफल होंगे। एक सवाल के जवाब में केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा.अजय कुमार के उस दावे से कोई इत्तेफाक नहीं रखते कि उनका गठबंधन 12 सीट जीतने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में दया नाम की कोई चीज नहीं होती है। फैसला जनता को करना होता है। पिछले चुनाव में तो कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। झामुमो का जन संघर्ष यात्रा के प्रभाव को खारिज करते हुए सुदर्शन भगत ने कहा कि बाहरी लोगों का भीड़ जुटाने से जनता का समर्थन नहीं माना जा सकता। उन्हें भी जनता ने मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया। अपने कार्यकाल में काम तो नहीं किया। विकास के प्रति गंभीरता नहीं दिखायी। जब मोदी सरकार धरातल पर विकास को उतार रही है तो विपक्ष घबरा गया है और विकास नहीं होने का दुष्प्रचार कर रही है। जनता अब गुमराह होने वाली नहीं है। उनका सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है। सड़क बिजली प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला गैस योजना आयुष्मान भारत के माध्यम से हम जनता को हर प्रकार की सुविधा दे रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। भाजपा की सरकार किसान मजदूर और गांवों के प्रति समर्पित हैं। एक सवाल के जवाब में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उम्मीदवार बदलने की कहीं कोई बात नहीं है। संगठन ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। भाजपा में लोग पद के लिए नहीं अनुशासन का पालन करने के लिए करते हैं। संगठन का निर्णय सबको मान्य होगा।

chat bot
आपका साथी