हाथियों ने विद्यालय को बनाया निशाना

भरनो : भरनो प्रखंड के रायकेरा बांधटोली गांव में बीते रविवार की रात में नव प्राथमिक विद्यालय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 09:12 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 09:12 PM (IST)
हाथियों ने विद्यालय को बनाया निशाना
हाथियों ने विद्यालय को बनाया निशाना

भरनो : भरनो प्रखंड के रायकेरा बांधटोली गांव में बीते रविवार की रात में नव प्राथमिक विद्यालय बांधटोली को अपना निशाना बनाया। हाथियों ने आठ दरवाजे और दो खिड़की को तोड़ डाले। विद्यालयों में मध्याहन भोजन के अनाज रहते हैं। उसी के तलाश में हाथियों ने विद्यालय को निशाना बनाया। हाथियों के आने और उसके हमला से रायकेरा बांधटोली और आस पास के गांवों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। हाथी पिछले तीन दिनों से डेरा जमाए हुए हैं। उनकी संख्या डेढ़ दर्जन है। हाथियों के हमले की भय से विद्यालय नहीं खुला। बच्चे भी विद्यालय पढ़ने नहीं गए। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय जंगल से सटा हुआ है। हाथी गुस्से में हैं और जंगल में डेरा जमाए हुए है। इससे कभी भी हमला का भय बना हुआ है। रविवार की रात मारा गया युवक विद्यालय के शिक्षक तासीम अंसारी का भतीजा था।

chat bot
आपका साथी