भगवान गणपति की प्रतिमा विसर्जित

भरनो : पांच दिवसीय गणपति महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को गणपति की प्रतिमा को विसर्जित कर दिय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 08:49 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 08:49 PM (IST)
भगवान गणपति की प्रतिमा विसर्जित
भगवान गणपति की प्रतिमा विसर्जित

भरनो : पांच दिवसीय गणपति महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को गणपति की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया गया। विसर्जन के साथ भरनो में शोभा यात्रा निकाली गई। रामरेखा धाम के महंत उमाकांत दास महराज ने मां भवानी युवा संघ के 51 सदस्यों को शॉल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन से धर्म का माहौल बनता है। धार्मिक क्रांति आती है। लोगों को निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर काम करना होगा। उन्होंने संघ के प्रयास की सराहना की।

chat bot
आपका साथी