चेंबर चुनाव के लिए मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

गुमला : गुमला चेंबर ऑफ कामर्स जिला कार्यकारिणी की दो जुलाई को होने वाले संगठनात्मक चुनाव को लेकर गुर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 09:46 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 09:46 PM (IST)
चेंबर चुनाव के लिए मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन
चेंबर चुनाव के लिए मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

गुमला : गुमला चेंबर ऑफ कामर्स जिला कार्यकारिणी की दो जुलाई को होने वाले संगठनात्मक चुनाव को लेकर गुरुवार को चेंबर कार्यालय में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। चेंबर अध्यक्ष सह मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी महेश लाल, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी रमेश चीनी, निर्मल गोयल और दामोदर कसेरा ने गुरुवार आजीवन सदस्यों की मतदाता सूची का प्रकाशन किया। सामान्य मतदाताओं की सूची शुक्रवार को पांच बजे प्रकाशित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि गुमला जिला में चेंबर आफ कामर्स के आजीवन सदस्यों की कुल संख्या 110 है। आम सदस्यों की मतदाताओं सूची का प्रकाशन शुक्रवार को होगी। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी रमेश चीनी ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन चेंबर कार्यालय में आकर कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि के लिए आपत्ति दर्ज कराएं। उसका निराकरण किया जाएगा। दावा आपत्ति तिथि के बाद कोई सुनवाई नहीं होगी। जिन व्यवसायियों का नवीकरण किसी कारण से नहीं हुआ है उनके लिए चुनाव के दिन विशेष कांउटर लगाकर अवसर प्रदान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी