अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को किया जा रहा है जागरूक

फोटो-11 संवाद सूत्रगुमला गांव चलो गांव बदलो मुहिम के तहत मिशन बदलाव के सदस्यों ने गांव-गांव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 07:17 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 07:17 PM (IST)
अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को किया जा रहा है जागरूक
अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को किया जा रहा है जागरूक

फोटो-11

संवाद सूत्र,गुमला : गांव चलो गांव बदलो मुहिम के तहत मिशन बदलाव के सदस्यों ने गांव-गांव में अंधविश्वास के खिलाफ जनजागरूकता अभियान आरंभ किया है। मिशन बदलाव के सदस्यों का मानना है कि सामाजिक चेतना और विचारों में दलाव शिक्षा और जागरूकता के बिना संभव नहीं है। यही कारण है कि मिशन बदलाव के सदस्य गांव-गांव में डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। प्रेम कच्छप ने शनिवार को रायडीह प्रखंड का तेलया में ग्रामीणों के साथ बैठक की और डायन-बिसाही, भूत-पिशच का भ्रम मन से निकाल देने की अपील की। कहा कि समय तेजी से निकल रहा है। बच्चों को पढ़ाएं और अपने भी जागरूक हों। अंधविश्वास से समाज और परिवार टूटता है। अंधविश्वास से दूर रहें, बीमार पड़ने पर डाक्टर से इलाज कराएं। आदिवासी समाज में ही डायन के नाम पर एक दूसरे की हत्या हो रही है। यह चिता का विषय है। प्रेम ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भी लोगों को जानकारी दी। इस अवसर पर बिनोद उराव, सूरज उरांव आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी