संयोजिका रसोइया संघ के सदस्यों ने बीईईओ का किया घेराव

शिक्षा विभाग के कार्यशैली से नाराज भरनो प्रखंड के संयोजिका रसोइया संघ के सदस्यों ने अध्यक्ष रूखसाना बेगम के नेतृत्व में सोमवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का बीआरसी भवन में घेराव किया। घेराव का कारण प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा कई विद्यालयों में माता समिति के पुनगर्ठन का आदेश दिया जाना है। रसोइया संयोजिका प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पर पुनगर्ठन के दिए गए आदेश को निरस्त करने की मांग कर रही थी। उन लोगों ने वहां शोर गुल मचाया जिससे हंगामा की स्थिति पैदा हो गई। रसोइया संयोजिका ने बीईईओ पर कई आरोप भी लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 07:26 PM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 07:26 PM (IST)
संयोजिका रसोइया संघ के सदस्यों ने बीईईओ का किया घेराव
संयोजिका रसोइया संघ के सदस्यों ने बीईईओ का किया घेराव

भरनो : शिक्षा विभाग के कार्यशैली से नाराज भरनो प्रखंड के संयोजिका रसोइया संघ के सदस्यों ने अध्यक्ष रूखसाना बेगम के नेतृत्व में सोमवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का बीआरसी भवन में घेराव किया। घेराव का कारण प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा कई विद्यालयों में माता समिति के पुनगर्ठन का आदेश दिया जाना है। रसोइया संयोजिका प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पर पुनगर्ठन के दिए गए आदेश को निरस्त करने की मांग कर रही थी। उन लोगों ने वहां शोर गुल मचाया जिससे हंगामा की स्थिति पैदा हो गई। रसोइया संयोजिका ने बीईईओ पर कई आरोप भी लगाए। वे लोग हटाए गए रसोइया संयोजिकाओं को फिर से काम पर रखने की मांग कर रही थी। अध्यक्ष ने बताया कि प्रखंड में नौ विद्यालयों का विलय कर दिया गया है। रसोइया संयोजिका वर्ष 2004 से ही काम कर रही है। उन लोगों का मानदेय भी बंद करा दिया गया है। वे लोग न्याय पाने के लिए बीईईओ का घेराव किया गया है। घेराव के बाद मांग पूरी नहीं होने पर बीआरसी कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। बीईईओ गंगा प्रसाद सिन्हा को जिला शिक्षा पदाधिकारी के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। इस घेराव में सुभद्रा देवी, सीमा देवी, जया मनी देवी, सोनिया देवी, सुषमा उरांव, जयंती उरांव, दुलारी देवी, ¨चता देवी, रजनी खेस, दुलारी बाड़ा, जूही महली, सगीरा बीबी, सैबून बीबी, मंजरी देवी, सनियारो देवी, एतो उरांव, मुनी उरांव, बेली उराइन, देवकी देवी, ननकी उरांव, पार्वती देवी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी