तीस फिट गड्ढ़ा में गिरा ट्रक, पांच घायल

नेतरहाट घाटी में गुरुवार की मध्य रात्रि एक बॉक्साइट ट्रक के अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे गड्ढा में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक में सवार खलासी सहित चार मजदूर घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। ट्रक लोहरदगा का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ने बिशनपुर के चीपरी गांव से बॉक्साइट लोड करने के लिए रात में ही मजदूर को ले जा रहा था। घाटी में चालक वाहन पर से संतुलन खो दिया। गाड़ी घाटी के नीचे गिर गया। सभी घायलों को दो बजे रात में बिशनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय मजदूर संजू बड़ाईक को चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। महादेव भगत, सुधीर भगत, नवल उरांव, निलेश उरांव का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घायल मजदूरों ने बताया कि चालक नशे में था। जिस कारण यह हादसा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 09:19 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 09:19 PM (IST)
तीस फिट गड्ढ़ा में गिरा ट्रक, पांच घायल
तीस फिट गड्ढ़ा में गिरा ट्रक, पांच घायल

बिशुनपुर : नेतरहाट घाटी में गुरुवार की मध्य रात्रि एक बॉक्साइट ट्रक के अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे गड्ढा में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक में सवार खलासी सहित चार मजदूर घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। ट्रक लोहरदगा का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ने बिशनपुर के चीपरी गांव से बॉक्साइट लोड करने के लिए रात में ही मजदूर को ले जा रहा था। घाटी में चालक वाहन पर से संतुलन खो दिया। गाड़ी घाटी के नीचे गिर गया। सभी घायलों को दो बजे रात में बिशनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय मजदूर संजू बड़ाईक को चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। महादेव भगत, सुधीर भगत, नवल उरांव, निलेश उरांव का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घायल मजदूरों ने बताया कि चालक नशे में था। जिस कारण यह हादसा हुआ है।

chat bot
आपका साथी