निम्न आयवर्गीय लोगों को राहत देने के लिए भाजपा सरकार गंभीर नहीं

गुमला: झामुमो द्वारा पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य में लगातार वृद्धि होने के विरोध में सोमवार को जि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 08:07 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 08:07 PM (IST)
निम्न आयवर्गीय लोगों को राहत देने के लिए भाजपा सरकार गंभीर नहीं
निम्न आयवर्गीय लोगों को राहत देने के लिए भाजपा सरकार गंभीर नहीं

गुमला: झामुमो द्वारा पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य में लगातार वृद्धि होने के विरोध में सोमवार को जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में धरना दिया और केंद्र सरकार को घेरने का प्रयास किया। गुमला प्रखंड मुख्यालय में जिला झामुमो अध्यक्ष सह पूर्व विधायक भूषण तिर्की और प्रखंड झामुमो अध्यक्ष जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में रोषपूर्ण प्रदर्शन करने के बाद धरना दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार वृद्धि यह साफ हो गया है कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार मध्यम एवं निम्न आयवर्गीय लोगों को राहत देने के लिए गंभीर नहीं है। भाजपा सरकार को पूंजीपतियों को राहत देने की चिंता है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मूल्यवृद्धि का मुखर विरोध करती है। भूमि अधिग्रहण विधेयक, स्थानीयता नीति को काले कानून की संज्ञा देते हुए भाजपा सरकार को जनविरोधी सरकार करार दिया। धरना देने वालों में नप उपाध्यक्ष कलीम अख्तर, सरदार रणजीत ¨सह, मनोज तिर्की, मो. आशिक अंसारी, मो. सदाब नैयर , विनोद साहु, प्रदीप ¨मज, मुकेश कुमार, संजय ¨सह, छोटू खड़िया, अमित एक्का आदि शामिल थे। सिसई में पार्टी के केन्द्रीय सदस्य जिगा मुंडा के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस धरना कार्यक्रम में प्रख्ड अध्यक्ष रवि उरांव, अमर टोप्पो, प्रकाश उरांव, मुकेश कुमार दास, छक्कन लाल राय, जुल्फान अंसारी, ¨टकू अंसारी अफरोज अंसारी, शशि साहु, जकीर अंसारी, गौरी नाथ भगत, रामेश्वर उरांव बिरसा उरांव, वासुदेव उरांव, परदेशिया उरांव, परिक्षित राय, राजा राय, बंदी उरांव, दुर्गेश उरांव, रमेश उरांव, ¨तबू उरांव, प्रेम उरांव आदि शमिल थे। चैनपुर में भी पेट्रोलियम पदार्थों के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। जिला झामुमो उपाध्यक्ष सुशील दीपक ¨मज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इस कार्यक्रम में एथेल टोप्पो, सुबल कुजूर, रंधीर कुजूर, हरदीप लकड़ा, नवीन कुजूर, कमलेश भगत, मनोज उरांव संतोष भगत आदि शामिल थे।

बसिया प्रखंड मुख्यालया में में बसिया एवं कामडारा प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ धरना दिया। धरना देने वालों में अलीम खान, सुकरात उरांव, घनश्याम कंसारी, मसीह दास टोपनो, राजेश बीसी, भूषण डुंगडुंग, कुलदीप तिर्की, प्रेम बाखला, रोशन टोपनो, अंथोनी सोय, निकोलस मंडा, पीसी बड़ाइक, सनातन होरो, पीटर कुल्लू, संजय कुल्लू, आशियन टोप्पो आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी