अवैध हथियार रखने के मामले में सात गिरफ्तार

संवाद सूत्रगुमला जारी पुलिस ने छापेमारी कर सात आरोपितों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 08:03 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 08:03 PM (IST)
अवैध हथियार रखने के मामले में सात गिरफ्तार
अवैध हथियार रखने के मामले में सात गिरफ्तार

संवाद सूत्र,गुमला : जारी पुलिस ने छापेमारी कर सात आरोपितों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन देसी कट्टा, एक देसी छह चक्रीय सिक्सर, चार कारतूस व एक मिस फायर गोली बरामद किया है। यह जानकारी गुरुवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन कर एसपी डा. एहतेशाम वकारीब ने दी। उन्होंने बताया कि जारी थाना में दर्ज मामले में थाना प्रभारी अमर पोद्दार के नेतृत्व में मंगलवार की रात जरडा गांव में छापामारी की। छापामारी में पुलिस ने रात में शाहरूख आलम को एक अवैध देसी पिस्टल और तीन जिदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसके निशानदेही पर पुलिस ने बरवाडीह के महबूब खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ के क्रम में महबूब ने बताया कि अपना देशी कट्टा इफ्तेखान को दिया है। पुलिस ने महबूब के निशानदेही पर इफ्तेखान को गिरफ्तार किया गया। इफ्तेखान के निशानदेही पर पुलिस ने खेत में गाड़कर रखे एक देसी कट्टा और एक मिसफायर गोली जब्त किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शाहरूख आलम के निशानदेही पर दीपक चीक बड़ाईक को भी अपने कब्जे में लिया। उसके निशानदेही पर सीसी करमटोली निवासी संजय चीक बड़ाईक के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। दीपक और संजय दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। शाहरूख के निशानदेही पर ही पुलिस ने सिगपुर के विनय एक्का को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ किया। उसने कहा कि शादी समारोह में शाहरूख आलम फायरिग कर रहा था जिससे वह छीनकर अपने साथी गैब्रिएल कुजूर को रखने दिया हूं। पुलिस ने चैनपुर थाना पुलिस के साथ ब्लाक मोड़ के समीप गैब्रिएल को कुजूर को एक देसी सिक्सर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी