कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का फूंका पुतला

गढ़वा जिला अन्तर्गत रंका मोड़ स्थित बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार की शाम शहीद टावर चौक में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मो.मोखतार ने किया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेदकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना असमाजिक तत्वों के मनुवादी विचारधारा को दर्शाता है। य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 09:28 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 09:28 PM (IST)
कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का फूंका पुतला
कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का फूंका पुतला

गुमला : गढ़वा जिला अन्तर्गत रंका मोड़ स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार की शाम शहीद टावर चौक में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मो.मोख्तार ने किया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेदकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना असमाजिक तत्वों के मनुवादी विचारधारा को दर्शाता है। यह बाबा साहब का अपमान है और कांग्रेस कार्यकर्ता बाबा साहब का अ पमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। कांग्रेस नेता मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा भी सुरक्षित नही है। पुतला दहन में कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष मो.कलाम आलम, माणिक चंद साहु, मो.अकिल रहमान, अमृता भगत, मो.फिरोज आलम, रामनिवास प्रसाद, मो.मोईज, उत्तम साहु,मो. रिजवान,मो.अफरोज आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी