छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सत्ता में आना तय : बालमुचू

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू ने मंगलवार को दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में हो रहे चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आएगी। सिसई रोड में कांग्रेस नेता मुरली मनोहर प्रसाद के आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बालमुचू ने यह दावा किया। कहा कि उनकी जानकारी में हवा का रूख कांग्रेस के पक्ष में हैं। कहा कि 15 साल से लगातार भाजपा सत्ता में है। जनता को सुविधाएं नहीं मिली। छत्तीसगढ़ का विकास नहीं हुआ। इससे लोगों में सरकार से नाराजगी दिख रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:28 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:28 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सत्ता में आना तय : बालमुचू
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सत्ता में आना तय : बालमुचू

गुमला : प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू ने मंगलवार को दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में आएगी। सिसई रोड में कांग्रेस नेता मुरली मनोहर प्रसाद के आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बालमुचू ने यह दावा किया। कहा कि उनकी जानकारी में हवा का रूख कांग्रेस के पक्ष में हैं। कहा कि 15 साल से लगातार भाजपा सत्ता में है। जनता को सुविधाएं नहीं मिली। छत्तीसगढ़ का विकास नहीं हुआ। इससे लोगों में सरकार से नाराजगी दिख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे अजित जोगी के कार्यकाल में जिस विकास की नींव डाली गई थी उस पर भाजपा विकास का माहौल नहीं बना सकी। उन्होंने कहा कि बस्तर के इलाके में नक्सली हावी है। विकास ठप्प है। भाजपा सरकार का नक्सली उन्मूलन का दावा पूरी तरह से विफल रहा है। नक्सलवाद का सफाया नहीं हुआ है। जिस कारण अमन चैन स्थापित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा का विकास का दावा का पोल खुल गया है जब आम चुनाव के दिन नक्सली पुलिस पर हमला कर रहे हैं तो आम दिनों की कल्पना की जा सकती है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य मुख्यमंत्री रघुवर दास को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री यह कह रहे हैं कि कांग्रेस के लोग वोट मांगने आए तो खदेड़ देना। जमशेदपुर मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र हैं और 25 साल से वे लगातार विधायक हैं। लेकिन वे अपने क्षेत्र में पहली बार जाकर इस तरह की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वे अपने विधान सभा क्षेत्र में विकास नहीं करा सके तो राज्य का विकास कैसे कराएंगे। कहा कि अजित जोगी के अलग पार्टी बना लेने से कांग्रेस के वोट बैंक पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रघुवर सरकार तानाशाह हो गई है। पारा शिक्षकों से बात कर उनकी समस्या का समाधान सरकार को करना चाहिए। लेकिन सरकार पारा शिक्षकों को बर्खास्त करने की धमकी दे रही है। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष दीप नारायण उरांव, कांग्रेस नेता आशिक अंसारी, मुरली मनोहर, मानिक चंद साहु, रामेश्वरी उरांव, राजनील तिग्गा, अरुण गुप्ता, शाहजहां अंसारी, मो.रफी अली, मो.फिरोज आलम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी