करंट लगने से झुलसी महिला मजदूर

गुमला : गुमला के फसिया बरटोली में एक निजी मकान में काम कर रही महिला मजदूर आयबुनी खातून करंट लगने से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 01:00 AM (IST)
करंट लगने से झुलसी महिला मजदूर
करंट लगने से झुलसी महिला मजदूर

गुमला : गुमला के फसिया बरटोली में एक निजी मकान में काम कर रही महिला मजदूर आयबुनी खातून करंट लगने से झुलस गई। सहयोगी मजदूरों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयबुनी खातून अम्बोआ की रहने वाली है। वह मजदूरी का काम करती है। बरटोली में मकान बनाने का काम चल रहा था। वहां से गुजरी ग्यारह हजार वोल्ट के तार के चपेट में आने से उसके कपड़े में आग पकड़ लिया और वह झुलस गई।

chat bot
आपका साथी