प्रमंडल स्तरीय बजट पूर्व संगोष्ठी कल, भाग लेंगे मुख्यमंत्री

गुमला: नगर भवन गुमला में सोमवार को प्रमंडल स्तरीय बजट पूर्व संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मु

By Edited By: Publish:Sat, 26 Nov 2016 06:37 PM (IST) Updated:Sat, 26 Nov 2016 06:37 PM (IST)
प्रमंडल स्तरीय बजट पूर्व संगोष्ठी कल, भाग लेंगे मुख्यमंत्री

गुमला: नगर भवन गुमला में सोमवार को प्रमंडल स्तरीय बजट पूर्व संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास आला अधिकारियों के साथ उपस्थित रहेंगे। इसको लेकर उपायुक्त श्रवण साय ने शनिवार को अधिकारियों के साथ विकास भवन के सभागार में बैठक की। बैठक में पिछली बार हुई बजट पूर्व संगोष्ठी पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि संगोष्ठी में गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी व रांची के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व प्रबुद्ध नागरिक, स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में पिछले वर्ष हुए संगोष्ठी का वीडियो प्रजेंटेशन देखा गया। तथा उसी अनुरूप कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में बताया गया कि 11 बजे मुख्यमंत्री हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके उपरांत परिसदन पहुंचेंगे जहां अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद सीधे नगर भवन पहुंचेंगे। उपायुक्त ने इसकी तैयारी के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से वन प्रमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार ¨सह, एसडीओ केके राजहंस, डीपीओ अरूण ¨सह, परियोजना पदाधिकारी दीपक शुक्ला सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी