राज्यस्तरीय अधिवेशन 23 को रांची में

गुमला : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन 23 अप्रैल दिन शनिवार को र

By Edited By: Publish:Wed, 20 Apr 2016 05:27 PM (IST) Updated:Wed, 20 Apr 2016 05:27 PM (IST)
राज्यस्तरीय अधिवेशन 23 को रांची में

गुमला : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन 23 अप्रैल दिन शनिवार को रांची में कर्बला टैंक रोड संत जोन उच्च विद्यालय सभागार में होगा। अधिवेशन का उद्घाटन पूर्वाह्न 11:00 बजे झारखंड विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव करेंगे। इस संबंध में झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के गुमला जिला अध्यक्ष हीरमीना लकड़ा, सचिव योगेंद्र प्रसाद और संयुक्त सचिव मनमोहन ¨सह ने गुमला जिला से माध्यमिक स्कूलों के सभी शिक्षक-शिक्षिका और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को अधिवेशन में भाग लेने का आह्वान किया है। संयुक्त सचिव मनमोहन ¨सह ने कहा कि अधिवेशन में शिक्षकों की एकजुटता ही अधिकार की लड़ाई में बल प्रदान करेगा।

chat bot
आपका साथी