शहर में नहीं दिख रहा स्वच्छता अभियान का असर

गुमला : गुमला शहर में स्वच्छ भारत अभियान का कहीं असर नहीं दिखाई दे रहा है। जहां-तहां गंदगी का अंबार

By Edited By: Publish:Tue, 19 Apr 2016 08:58 PM (IST) Updated:Tue, 19 Apr 2016 08:58 PM (IST)
शहर में नहीं दिख रहा स्वच्छता अभियान का असर

गुमला : गुमला शहर में स्वच्छ भारत अभियान का कहीं असर नहीं दिखाई दे रहा है। जहां-तहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लोग भी अपने सामाजिक दायित्व के प्रति सजग नहीं है। स्वच्छता को लेकर तरह तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद लोग अपने दायित्व को भूल गए हैं। शहर के मुख्य मार्ग के अलावा एसएस हाई स्कूल रोड अन्य गलियों व सड़कों के किनारे जगह-जगह कचरे का ढेर देखा जा सकता है। हालांकि सप्ताह दिन पूर्व नगर पंचायत द्वारा कुछ स्थानों पर छोटे-छोटे कंटेनर लगाया गया है ताकि कंटेनर में लोग कचरा डाल सके। लेकिन छोटा कंटेनर होने व समय पर कचरों का उठाव नहीं होने के लोग सड़कों के किनारे ही कचरा फेंक देते है तथा कचरा का उठान नहीं होने पर लोग आग लगाकर कचरों का निस्तारण करते हैं। इससे हमेशा आग लगने की आशंका भी बनी रहती है। नगर परिषद कर्मियों द्वारा यदा कदा ही कचरों का उठाव कर दायित्व का निर्वाह्न कर लिया जाता है। शहर में सबसे ज्यादा गंदगी पालिथीन के उपयोग फैल रहा है। इससे नालियां भी जाम हो रही है। शहर के नालियों की सफाई भी नगर परिषद द्वारा कभी -कभी किया जाता है।

chat bot
आपका साथी