लातपा रसोईया की हत्या, शव बरामद

सिसई (गुमला) : थाना क्षेत्र के समेरा गांव से बीते 9 जनवरी से लापता गांव के ही राजकीय उत्क्रमित मध्य

By Edited By: Publish:Mon, 25 Jan 2016 06:48 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2016 06:48 PM (IST)
लातपा रसोईया की हत्या, शव बरामद

सिसई (गुमला) : थाना क्षेत्र के समेरा गांव से बीते 9 जनवरी से लापता गांव के ही राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय की रसोइया 30 वर्षीय देवंती देवी कि हत्या कर दी गई है। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार की दोपहर स्कूल परिसर में बन रहे निर्माणाधीन शौचालय से शव को बरामद किया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई है। हलांकि थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शव काफी क्षत विक्षत हालत में है एवं हत्या किस चीज से की गई है यह सही से पता नहीं चल पा रहा है। बताया कि बीते 9 जनवरी की शाम से महिला लापता थी। महिला के पति भवआ उरांव द्वारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस लगातार महिला की बरामदगी के प्रयास में जुटी थी। हत्या किसने एवं किस कारण से की यह पता नहीं चल सका है।

chat bot
आपका साथी