एएनएम व जीएनएम का धरना जारी

गुमला : झारखंड राज्य एनआरएचएम कर्मी संघ के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत गुमला के एएनएम व जीएनएम कर्मियो

By Edited By: Publish:Mon, 25 Jan 2016 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2016 05:43 PM (IST)
एएनएम व जीएनएम का धरना जारी

गुमला : झारखंड राज्य एनआरएचएम कर्मी संघ के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत गुमला के एएनएम व जीएनएम कर्मियों ने हड़ताल के 11वें दिन लगातार सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरना प्रदर्शन से पूरे जिले में स्वास्थ्य सुविधा चरमरा गयी है वहीं धरना में शामिल एएनएम जीएनएम ने राज्य सरकार के अनदेखी करने पर ¨चता जाहिर की है। धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि राज्य व केन्द्र सरकार एक ओर स्किल्ड झारखंड और मेक इन इंडिया का नारा दे रहा है। वहीं दूसरी ओर स्किल्ड एएनएम जीएनएम को कम मानदेय पर काम करने को मजबूर है। दस वर्षों से सेवा देने के बावजूद उनके मांगों पर राज्य सरकार अनदेखी कर रही है। धरना में बैठे लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरा नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। धरना में सुनीता कुमारी, देवंती साहु, ममता कुमारी, सुवीता खलखो, सुनीता तिग्गा सहित अन्य लोग शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी