सीलांबम खिलाड़ियों का दल रांची रवाना

गुमला : रांची के मोरहाबादी में होने वाले राज्यस्तरीय सीलांबम चैम्पियनशिप में गुमला जिला के 24 खिलाड़ी

By Edited By: Publish:Wed, 25 Nov 2015 05:52 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2015 05:52 PM (IST)
सीलांबम खिलाड़ियों का दल रांची रवाना

गुमला : रांची के मोरहाबादी में होने वाले राज्यस्तरीय सीलांबम चैम्पियनशिप में गुमला जिला के 24 खिलाड़ी बुधवार को रांची रवाना हो गए। रांची रवाना होनेवाले खिलाड़ी अंडर-19 बालक वर्ग में अमित कुमार कमांडो, विकास कुमार साहु, मनमोहन प्रसाद, अविनाश देमता, बालिका वर्ग में रीता कुमारी, रश्मि कुमारी, जगरानी टेटे, सुनीता तिग्गा, ममता ¨मज, अंडर-17 बालक वर्ग में पदमानंद ओहदार, विक्रम राज ठाकुर, नवीन असुर, दीपक कुमार, नवीन कुमार साहु, बालिका वर्ग में नूतन रोज केरकेट्टा, रेणुका पन्ना, अंडर-14 बालक वर्ग में रोशन कुमार साहु, सुधम लकड़ा, सोनू कुमार महतो, अभीजीत कुमार, बालिका वर्ग में अलिशा खलखो, निशा सोरेन, मोदिता कुजूर, अर्पना ¨मज शामिल हैं। बालक वर्ग के लिए चतुर्गण महतो और बालिका वर्ग के लिए मधु किरण कुजूर को बतौर कोच भेजा गया है। यह जानकारी टीम मैनेजर सुशील कुमार ने दी। बुधवार को गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम से खिलाड़ियों को शुभकामना के साथ विदा किया गया। जिसमें खेल प्रेमी सह समाज सेवी मिसिर कुजूर, कृष्णा उरांव, छोटू सोनी आदि शामिल थे। सुशील कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण शाम में हो जाएगा और गुरुवार को प्रतियोगिता आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता 28 तक चलेगा।

chat bot
आपका साथी