कुष्ठ रोग को जड़ से मिटाएं

बानो : प्रखंड मुख्यालय के हरिजन बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कुष्ठ विषय पर ग्रामगोष्ठी का आयोजन क

By Edited By: Publish:Mon, 02 Mar 2015 07:57 PM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2015 07:57 PM (IST)
कुष्ठ रोग को जड़ से मिटाएं

बानो : प्रखंड मुख्यालय के हरिजन बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कुष्ठ विषय पर ग्रामगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ.बीएन पोद्दार ने आंगनबाड़ी सेविका, सहिया व महिला समिति के सदस्यों को कुष्ठ बीमारी के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बीमारी की समय पर पहचान होने से इलाज सरल हो जाता है। उन्होंने बीमारी के लक्षण व उपचार के बारे में जानकारी दी और बताया किकुष्ठ रोग को जड़ से मिटाने के लिए डोर-टू-डोर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मौके पर मुखिया विश्वनाथ बड़ाईक, हरिमोहन प्रसाद, दूति उरांव, एएनएम शशि प्रभा, चंद्रमणि देवी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी