नेताजी के विचारों को करें आत्मसात

घाघरा : घाघरा प्रखंड स्थित कार्यालय में शुक्रवार को कल्याणकारी मानव विकास संस्थान द्वारा सुभाष चंद्र

By Edited By: Publish:Sat, 24 Jan 2015 07:07 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jan 2015 07:07 PM (IST)
नेताजी के विचारों को करें आत्मसात

घाघरा : घाघरा प्रखंड स्थित कार्यालय में शुक्रवार को कल्याणकारी मानव विकास संस्थान द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के सचिव अनिरूद्ध चौबे ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने आजादी के समय अहम भूमिका निभाई थी। नेताजी के अंदर जो अदम्य साहस थी उसे सब लोगों को अमल कर अपनी ¨जदगी में उतारना चाहिए। नेताजी के साहस और वीरता ने ही हमें आज आजादी का सही मतलब सिखलाया है। मौके पर संस्थान के कई लोगो ने अपने-अपने विचार रखें। इस अवसर पर मुख्य रूप से बिहारी लोहरा, जोले उरांव, सुमित्रा कुमारी, रेशमा कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी