मध्याह्न भोजन के बाद कुआं पर बर्तन धोने को विवश छात्राएं

रायडीह : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुगाकाटा में पढ़नेवाली छात्राएं मध्याह्न भोजन खाने के बाद वि

By Edited By: Publish:Mon, 12 Jan 2015 08:17 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jan 2015 08:17 PM (IST)
मध्याह्न भोजन के बाद कुआं पर बर्तन धोने को विवश छात्राएं

रायडीह : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुगाकाटा में पढ़नेवाली छात्राएं मध्याह्न भोजन खाने के बाद विद्यालय परिसर से दूर स्थित कुंआ से पानी भरकर बर्तन धोती हैं तथा पानी पीते हैं। इसका कारण विद्यालय परिसर में लगा हैंडपंप पिछले तीन माह से खराब होना बताया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को विद्यालय में मध्याह्न भोजन खाने के बाद छोटी-छोटी छात्राएं जूठा बर्तन लेकर उसे धोने कुआं पर गई थी। बगैर मुंडेर वाले कुआं से जोखिम उठाते हुए पानी भरकर थाली को धोने का काम किया। छात्राओं ने बताया कि वे लोग पिछले तीन माह से इसी तरह भोजन करने के बाद कुआं पर पानी भरकर बर्तन धोती एवं पानी पीती हैं। इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक कुलदीप बेक ने बताया कि तीन माह से हैंडपंप खराब हैं एवं इसकी मरम्मत के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति के पास पैसा उपलब्ध नहीं है, इस कारण खराब हैंडपंप की मरम्मत नहीं हो पा रही है। हैंडंपप खराब होने की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई है। इसके बाद भी राशि उपलब्ध कराने का काम नहीं किया गया। ज्ञातव्य है कि कुआं पर रोजाना जाकर पानी भरने के दौरान कभी भी हादसा होने की संभावना बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी