भाजयुमो की बैठक में कमेटी का हुआ विस्तार

By Edited By: Publish:Wed, 23 Jul 2014 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jul 2014 07:49 PM (IST)
भाजयुमो की बैठक में कमेटी का हुआ विस्तार

सिसई: सिसई मुख्य मार्ग स्थित साहु स्टोर भवन में बुधवार को भाजयुमो सिसई मंडल की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से मंडल के विस्तार व आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मंडल कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें विक्रम कुमार ताम्रकार को अध्यक्ष, संजय महतो व आदित्य लाल व प्रवीण कुमार यादव को उपाध्यक्ष, दिलीप साहु को कोषाध्यक्ष, संजु ओहदार को महामंत्री, ज्योति कुमार,कामदेव सिंह ,गीता कुमारी व रूक्मिणी देवी को मंत्री, कार्तिक नगेशिया, चमर गोप, गौतम कुमार, संजीत कुमार, चरण गोप, मनोज उरांव, अनिता देवी, अनिमा देवी, विष्णु भगत, बिरी उरांव, मंगल उरांव, देवदत्त साहु, प्रभात कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार साहु, सांसद प्रतिनिधि निरंजन सिंह, महिला मोर्चा अध्यख हेमा गुप्ता, महामंत्री ईश्वर महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी