महिलाओं पर समाज के नवनिर्माण का दायित्व

गोड्डा : भारत स्वाभिमान न्यास व पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में रविवार को मधुवन सभागार में अं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Mar 2018 06:45 PM (IST) Updated:Sun, 18 Mar 2018 06:45 PM (IST)
महिलाओं पर समाज के नवनिर्माण का दायित्व
महिलाओं पर समाज के नवनिर्माण का दायित्व

गोड्डा : भारत स्वाभिमान न्यास व पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में रविवार को मधुवन सभागार में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पथरगामा की प्रमुख ललिता देवी, वार्ड पार्षद बेणु चौबे, योग समिति के मंडल प्रभारी दीपनारायण साह, महिला जिलाध्यक्ष रेणु देवी, अजय झा, रामवचन द्विवेदी आदि ने दीप जलाकर किया।

प्रमुख ललिता देवी ने कहा कि महिलाओं पर समाज के नवनिर्माण का विशेष दायित्व है। ऐसे में शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सुबह योग व प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने की जरूरत है। आज महिलाएं योग समिति सहित अन्य संस्थानों से जुड़कर समाज को प्रेरित कर रही हैं। इनसे हमें कुछ सीखकर निरोग व संस्कारवान समाज की नींव रखने सकेंगे।

वार्ड पार्षद बेणु चौबे ने कहा कि आधुनिक समाज में शिक्षा की महत्ता बढ़ गई है। ऐसे में बेटी को भी बेहतर शिक्षा देकर महिला सशक्तीकरण की दिशा में अहम भूमिका अदा करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष रेणु देवी ने महिलाओं को योग से जोड़ने को लेकर नगर क्षेत्र के सभी वार्डो में नियमित कक्षा संचालित करने की बात कही।

मंडल प्रभारी दीपनारायण साह, योग समिति के प्रभारी मनोज टुडू, गायत्री शक्तिपीठ के अनिरूद्ध यादव, पथरगामा महिला अध्यक्ष ललिता झा, फूल जायसवाल, स्वर्णलता देवी, अष्टमा देवी, गंगोत्री, सीमा आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

chat bot
आपका साथी