चुनाव के मद्देनजर वाहनों की हुई सघन जांच

भागलपुर के पुलिस अधिकारी के साथ भी बैठक हो चुकी है। जहां दोनों ओर से सीमावर्ती इलाकों चौकसी बरती जायेगी। इसके अलावा चुनाव के दिन में सीमा सील रहेगी जहां अतरिक्त पुलिस गश्ती की व्यवस्था होगी। वही पथरगामा थाना क्षेत्र में चौकसी बरती जा रही है थाना क्षेत्र के उरकुसिया सनातन कोरका आदिरजौन मोड़ पर पुलिस की कड़ी नजर है। इन इलाकों अपराधिक तत्वों की गतिविधि पूर्व से रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 07:35 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:18 AM (IST)
चुनाव के मद्देनजर वाहनों की हुई सघन जांच
चुनाव के मद्देनजर वाहनों की हुई सघन जांच

गोड्डा: आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से सघन रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही अंतरराज्जीय चेकनाका में सघन रूप से वाहनों की जांच हो रही है। मुफस्सिल, पथरगामा, बसंतराय, हनवारा, बलबड्डा, पोड़ैयाहाट आदि थाना क्षेत्र की अंतरराज्जीय सीमा पर चौकसी बरती जा रही है। यहां वाहनों की जांच हो रही है। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शनिवार को गोड्डा-भागलपुर रोड में खटनई बार्डर पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी तरह के वाहनों की जांच की गयी हालांकि पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई। जांच अभियान में लगे थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में चुनाव को लेकर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। सघन रूप से वाहनों की जांच हो रही है। इस दौरान अगर किसी के स्तर से गड़बड़ी व अशांति फैलाने का प्रयास हुआ तो पुलिस उतनी ही सख्ती से निबटेगी। दूसरी ओर चुनाव को लेकर अंतरराज्जीय सीमा में सुरक्षा को लेकर बिहार के बांका व भागलपुर के पुलिस अधिकारी के साथ भी बैठक हो चुकी है। दोनों ओर से सीमावर्ती इलाके में चौकसी बरती जायेगी। इसके अलावा चुनाव के दिन में सीमा सील रहेगी। अतिरिक्त पुलिस गश्ती की व्यवस्था होगी। वहीं पथरगामा थाना क्षेत्र में उरकुसिया, सनातन, कोरका ,रजौन मोड़ पर पुलिस की कड़ी नजर है। इन इलाकों में आपराधिक तत्वों की गतिविधि पूर्व से रही है।

chat bot
आपका साथी