असंतुलित मोटरसाइकिल दुघर्टनाग्रस्त, दो सवार घायल

महागामा महागामा थाना क्षेत्र के नुनाजोर हाट के समीप मुख्य मार्ग में बाइक दुर्घटना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:51 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:51 PM (IST)
असंतुलित मोटरसाइकिल दुघर्टनाग्रस्त, दो सवार घायल
असंतुलित मोटरसाइकिल दुघर्टनाग्रस्त, दो सवार घायल

संवाद सूत्र, महागामा : महागामा थाना क्षेत्र के नुनाजोर हाट के समीप मुख्य मार्ग में बाइक दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अचानक बाइक के सामने एक व्यक्ति के आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिससे बाइक सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं गोड्डा से वापस आ रहे कांग्रेस जिला महासचिव मंटू भगत ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सूचना महागामा थाना को दी व मंटू भगत ने घायलों को सड़क से उठाकर महागामा अस्पताल लाया। घायलों में 50 वर्षीय रिकू झा चकेश्वरी के रहने वाले हैं वहीं पिकू राय बढ़ौना गोड्डा के निवासी है। डा अभिषेक सानू ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। घायल पिकू राय ने बताया कि गोड्डा से वे लोग महागामा की ओर जा रहे थे। सामने से अचानक कोई व्यक्ति के आ जाने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। डा अभिषेक ने बताया कि घायल रिकू झा को सिर में गंभीर चोट आई है व पिकू राय को हल्की चोटें आई। वहीं रिकू झा की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी