ट्रैक्टर के धक्के से दो बाइक सवार घायल

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट-गोड्डा मुख्य पथ पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Mar 2018 07:48 PM (IST) Updated:Wed, 21 Mar 2018 07:48 PM (IST)
ट्रैक्टर के धक्के से दो बाइक सवार घायल
ट्रैक्टर के धक्के से दो बाइक सवार घायल

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट-गोड्डा मुख्य पथ पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो बाइक में धक्का मार दिया। दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पोड़ैयाहाट प्रखंड के मटिहानी गांव के विमल मुर्मू और शिवजतन किस्कू शामिल हैं। उन्हें पांडूबथान के पूर्व मुखिया संजय ¨सह ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि शिवजतन किस्कू गोड्डा से अपने घर मटिहानी की ओर आ रहा था। जैसे ही रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचा पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। वह रोड पर ही गिर गया जिसमें उसका दाहिना पैर और विमल मुर्मू का बाया पैर टूट गया। घायलावस्था में करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़े रहने के बाद भी ना तो पुलिस आई और ना ही एंबुलेंस पहुंचा। अंत में पांडुबथान के पूर्व मुखिया संजय ¨सह ने दोनों घायलों को अपने गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी