विकास के लिए सकारात्मक सोच की जरूरत: उपायुक्त

गोड्डा: झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के 18वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को जिला मुख्यालय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 05:22 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 05:22 PM (IST)
विकास के लिए सकारात्मक सोच की जरूरत: उपायुक्त
विकास के लिए सकारात्मक सोच की जरूरत: उपायुक्त

गोड्डा: झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के 18वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में स्थानीय नगर भवन में जिला स्तरीय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त किरण कुमारी पासी, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, नगर परिषद अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार मंडल, उपाध्यक्ष बेणु चौबे, सिविल सर्जन डा. रामदेव पासवान, गोड्डा एसडीओ फुलेश्वर मुर्मू, महागामा एसडीओ बंका राम आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छह राजस्व कर्मियों व दो अमीनों को नियुक्ति पत्र दिया गया। बताया कि कुल 16 राजस्व कर्मचारियों का चयन किया गया है। शेष को बाद में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। एनआरएलएम के तहत 1020 स्वयं सहायता समूहों के बीच कुल 1.53 करोड़ रुपये का चेक दिया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच दीदीयों को सम्मानित किया गया। वहीं जिले के 31 मुखिया के अलावा ग्राम विकास समिति व एलईओ को भी बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पांच लाभुकों को गृह प्रवेश के लिए सांकेतिक चाभी दिया गया। उज्ज्वला योजना के तहत 12 लाभुकों को सांकेतिक गैस वितरण किया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के लिए गृह प्रवेश पखवारा चलाकर 2500 को गृह प्रवेश कराया जायेगा। यह आगामी 30 नवंबर तक जारी रहेगा। मौके पर उपायुक्त किरण कुमारी पासी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी क्षेत्रों का विकास हो रहा है। विकास एक सतत प्रक्रिया है और इसमें हमने तेजी लाने का काम किया है। जिले में रेल लाइन सहित अन्य क्षेत्रों में विकास के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण का कार्य सफल रहा। जिला आज खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) हो गया है। जरूरत है इसे आगे बरकरार रखने की। आज भी कुछ समस्याओं के कारण लोग शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इसकी सूची बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है शीघ्र ही समस्याओं का निष्पादन किया जायेगा। जिले के विकास के लिए सभी को सकारात्मक सोच विकसित करने की जरूरत है। मौके पर कई अन्य अधिकारियों ने अपना वक्तव्य रखा।

उधर, बिरसा मुंडा जयंती व राज्य स्थापना दिवस पर मध्य विद्यालय बालक में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक विजय कुमार मंडल ने किया। उन्होंने छात्र - छात्राओं से बिरसा मुंडा के विचारों को आत्मसात करने को कहा। विद्यालय के शिक्षक मौसम ठाकुर ने बिरसा मुंडा को महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और प्रकृति संरक्षक बतलाया। उनके संघर्षपूर्ण जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि समाज को संगठित कर उन्होंने जल ,जमीन और जंगल की रक्षा को सर्वोपरि माना। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सेराजउद्दीन जी ने और धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक ईनामुल हक ने किया। ठाकुरगंगटी: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय ठाकुरगंगटी के छात्रों ने रैली निकाली। रैली के माध्यम से प्रखंड मुख्यालय के रुंजी मार्ग - ठाकुरगंगटी मार्ग होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक भ्रमण किया। छात्रों ने झारखंड दिवस पर बिरसा मुंडा अमर रहे का नारा लगाया। रैली में विद्यालय प्रधानाध्यापक राधेश्याम पंडित, शिक्षक सचिन पंडित व छात्र शामिल थे। ललमटिया: स्थापना दिवस पर स्थानीय सिद्धो कान्हू सरस्वती विद्या मंदिर ललमटिया में धरती आबा बिरसा मुंडा का जयंती मनाई गई।जिसमें विद्यालय के छात्र - छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। सबों ने वीर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य कुमार टुडू ने छात्र - छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार बिरसा मुंडा ने अपने वतन वन और जल को बचाने के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी। उसी प्रकार जरूरत पड़ने पर हमें भी अपने वतन के सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। मौके पर विद्यालय के कार्यालय प्रमुख मनीष उपाध्याय, मुनेश्वर महतो, संजय पंडित, रणवीर पांडे, संजीव मिश्रा एवं अन्य उपस्थित थे। हनवारा: स्थापना दिवस पर गुरुवार को महागामा प्रखंड के उर्दू मध्य विद्यालय परसा (बालक) के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी, वाद विवाद, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 नवंबर वर्ष 2000 को हमारा राज्य बिहार से अलग हुआ। इन वर्षों में राज्य ने पूरे देश में एक अलग पहचान बनाई है। मौके पर शिक्षक मु अबरार, माणिक मुर्मू, राजेश्वर हेम्ब्रम, बालेश्वर हेम्ब्रम, अमीनुर्रशिद, मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।

मेहरमा: प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को राज्य स्थापना दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ सुरेन्द्र उरांव, सीओ खगेन महतो, बीस सूत्री अध्यक्ष श्याम सुन्दर साह,बीस सूत्री अध्यक्ष श्याम सुन्दर ाह,उपाध्यक्ष बलराम कुशवाहा व अन्य ने बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान बीडीओ सुरेन्द्र उरांव ने कहा कि आज के दिन वर्ष 2000 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा झारखंड सहित उतराखंड व छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाया गया था। ताकि छोटे छोटे राज्य रहेंगे तो उसे विकसित करने व शासन चलाने में गति मिलेगा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष श्याम सुन्दर साह ने कहा कि सन 1857 में भगवान बिरसा मुंडा ने न सिर्फ अंग्रेजों के खिलाफ बल्कि देश से गंदगी मिटाने के खिलाफ भी बिगुल फूंका था। सभा को मुखिया जयप्रकाश साह, रोजगार सेवक दीपक भारती, मोहम्मद रागीब, आलोक पासवान, गणेश पोद्दार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेश भगत,विपिन कुमार,दिलीप भगत सहित अन्य ने भी संबोधित किया। संचालन बीस सूत्री उपाध्यक्ष बलराम कुशवाहा ने किया। इस दौरान जल सहिया को सम्मानित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन में बेहतर कार्य करने वाली प्रखंड के विभिन्न गांवों की 110 जल सहिया को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पोड़ैयाहाट: प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिरसा मुंडा की जयंती सह स्थापना दिवस झारखंड स्थापना दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर बिरसा मुंडा क को याद किया। मध्य विद्यालय गोड्डा (बालक) में प्रधानाध्यापक गोपाल पाठक के नेतृत्व में रैली निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मध्य विद्यालय पहुंचा जहां बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित किया गया वह बच्चों को बिरसा मुंडा की कृतित्व पर प्रकाश डाला। वहीं स्थापना दिवस को लेकर भी बच्चों को झारखंड आंदोलन के इतिहास के विषय में जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी