सर्वागीण विकास के लिए खेलकूद जरूरी : एसपी

सुंदरपहाड़ी : 35वीं वाहिनी शसस्त्र सीमा बल दुमका के सौजन्य से सहायक असिस्टेंट कमांडेंट सुवीर घोष के द

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 07:54 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 07:54 PM (IST)
सर्वागीण विकास के लिए खेलकूद जरूरी : एसपी
सर्वागीण विकास के लिए खेलकूद जरूरी : एसपी

सुंदरपहाड़ी : 35वीं वाहिनी शसस्त्र सीमा बल दुमका के सौजन्य से सहायक असिस्टेंट कमांडेंट सुवीर घोष के द्वारा रविवार को प्रखंड के डमरुहॉट स्थित संत जोसेफ उच्च विद्यालय में सिविक्स एक्शन प्रोग्राम के तहत दो दिवसीय मेगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार वर्णवाल, एसएसबी के कमांडेंट परीक्षित बेहरा के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमार सौरभ उपस्थित थे। खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के बीच दौड़, फुटबॉल, घड़ा फोड़ आदि विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। फाइनल खेल का शुभारंभ एसपी द्वारा बॉल में किक मार कर किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छात्र - छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी विजयी प्रतिभागियों को उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में एसपी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। आज लोग पढ़ाई के साथ साथ खेल के माध्यम से भी अच्छे खिलाड़ी बनकर अपने समाज, जिला, राज्य एवं देश में नाम कमा सकते हैं। उन्हें हर समाज के लोग सम्मानित करते हैं। इस तरह के आयोजन से पुलिस पब्लिक के बीच की खाई पाटने में सहयोग मिलता है। वहीं, एसएसबी के कमांडेंट परीक्षित बेहरा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को पुलिस के साथ अपनी मित्रता तथा सुख दुख में एक दूसरे को सहयोग करने की भावना जागृत होगी। उन्होंने लोगों को मिलजुलकर साथ चलने का आह्वान किया। दूसरी ओर शिविर लगाकर मानव एवं पशुओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल व गर्म कपड़े दिए गए। मौके पर डॉ अनिल सोरेन, डॉ नवीन भारती, शंकर कुमार, अभिमन्यु ¨सह, किरण कुमारी,आशा कुमारी, दिवाकांत, महादेव हांसदा,नंदकिशोर पासवान,योगेश कुमार, थानाप्रभारी मनोहर करमाली, पंचायत मुखिया, पूर्व प्रमुख रफायल सोरेन आदि थे।

chat bot
आपका साथी