72 घंटे बाद मिला गेरुआ में बहे युवक का शव

पोस्टमार्डम के बाद सदाम का शव जैसे ही पैतृक गौव पचुअकितता पहुँचा माँ बेसुध हो गई पिता अपने बेटे का शव पकड़कर रोने लगे परिजन व ग्रामीण हर किसी की आँखे में गम के आंसू साफ झलक रहे थे सद्दाम अपने गरीब पिता का सहारा था फूल कहाई कर परिवार को चलाता था

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 06:44 PM (IST) Updated:Wed, 02 Oct 2019 06:44 PM (IST)
72 घंटे बाद मिला गेरुआ में बहे युवक का शव
72 घंटे बाद मिला गेरुआ में बहे युवक का शव

बसंतराय : तीन दिन पूर्व अपने तीन दोस्तों के साथ महेश टिकरी गांव के सद्दाम अंसारी उम्र 18 वर्ष गेरुवा नदी में नहाने के दौरान नदी की तेज धार में बह गया था। लगातार युवक की खोज की जा रही थी। बुधवार को बिहार स्थित संहौला थाना अंतर्गत महियामा के पास नदी तट पर सद्दाम का शव मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद बसंतराय थाना प्रभारी फुलेश्वर कुमार सिंह ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया। तीन दिनों तक पानी में रहने के बाद लाश फूल गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के कई गांवों के लोग शव को देखने के लिए काफी भीड़ जुट गई।

बता दें कि रविवार को महेशटिकरी गांव के मो फैयाज के बड़े पुत्र मो सद्दाम अपने तीन दोस्तों के साथ गेरुवा नदी नहाने के लिए गए थे। इसी क्रम में तीनों पानी की धार में बहने लगे। किसी तरह अरशद ओर यासीन तैरकर कुछ दूरी पर निकल गए लेकिन सद्दाम बह गया। घटना के बाद से ही उनकी खोजबीन जारी थी। बुधवार को उनकी लाश मिली। घर का बड़ा लड़का होने के कारण पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मां पिता के साथ अन्य लोग इस घटना से आहत हैं।

इधर देर शाम जब पोस्टमार्टम के बाद सद्दाम का शव गांव पहुंचा तो परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव दहल उठा। मां बेसुध हो गई। पिता अपने बेटे के शव से लिपट कर फफक फफक कर रोने लगे। सद्दाम अपने गरीब पिता का सहारा था। देर शाम मुस्लिम रीति रिवाज से शव को कब्रिस्तान में जलाया गया। इस दौरान पूर्व विधायक संजय यादव शोक संतप्त परिजनों से मिले और उन्हें ढांढ़स बंधाया। पूर्व विधायक ने 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।

chat bot
आपका साथी