गायछांद पंचायत में 75 करोड़ से बनेगी सड़क

गोड्डा : गोड्डा प्रखंड की गायछांद पंचायत में मोदी टोला से लौताना तक बननेवाली सड़क का शिलान्यास बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 06:12 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 06:12 PM (IST)
गायछांद पंचायत में 75 करोड़ से बनेगी सड़क
गायछांद पंचायत में 75 करोड़ से बनेगी सड़क

गोड्डा : गोड्डा प्रखंड की गायछांद पंचायत में मोदी टोला से लौताना तक बननेवाली सड़क का शिलान्यास बुधवार को गोड्डा विधायक अमित मंडल ने किया। उक्त रोड की मांग ग्रामीणों ने विधायक से वादा यात्रा के क्रम में की थी जिसे विधायक ने आज पूरा किया। ग्रामीणों ने विधायक को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूर्वी क्षेत्र के लिए विधायक द्वारा दी गई 75 करोड़ की सड़क वरदान साबित होगी। यह सड़क गांधीग्राम से चांदनी चौक तक जाती है। इससे पहले गोड्डा पूर्वी के लिए इतनी बड़ी योजना किसी भी विधायक के कार्यकाल में स्वीकृत नहीं हुई। गायछांद समेत कुर्मीचक, सहरपुरा, पेलगढ़ी जैसे दर्जनों गांवों को इसका फायदा मिलेगा। विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गोड्डा पूर्वी भाजपा का गढ़ रहा है और इसके विकास के लिए वे समर्पित है। इसी का परिणाम है कि पूर्वी क्षेत्र को 75 करोड़ की सड़क, रानीडीह के पास चेकडैम, विभिन्न जगहों पर पोखर की खुदाई व डीप बो¨रग की जा रही है। इसके साथ टोलों की भी सड़क बनाई जा रही है जिसका उदाहरण आज गायछांद से लौताना तक की यह आरइओ सड़क है। इसके उपरांत विधायक ने गायछांद मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की व वनभोज का आयोजन हुआ। मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीनाथ पाल ने कहा कि विधायक हमेशा कार्यकर्ताओं के सुख दु:ख में शरीक रहते हैं। क्षेत्र का दौरा निरंतर करते है जिस कारण कार्यकर्ताओं में जोश व उमंग रहता है। मौके पर संतोष मंडल, प्रताप दत्ता, राजेश मंडल, अरुण साह, उत्तम दत्ता, निर्मल साह, दिलीप मोदी, मनोरमा देवी, संतोष ठाकुर, संजय मंडल, भवेश ठाकुर, मंटू टाइगर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी