बाइक से गिरी बसंतराय की महिला, मौत

पथरगामा : रविवार शाम करीब चार बजे बाइक से गिरकर बेल्डीहा निवासी 45 वर्षीया महिला नजमा खा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 06:58 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 06:58 PM (IST)
बाइक से गिरी बसंतराय की महिला, मौत
बाइक से गिरी बसंतराय की महिला, मौत

पथरगामा : रविवार शाम करीब चार बजे बाइक से गिरकर बेल्डीहा निवासी 45 वर्षीया महिला नजमा खातून की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक को महिला का पुत्र कमरूल चला रहा था। सभी गोड्डा से घर बेल्डीहा जा रहे थे। मेदनीचक पुल के पास जैसे ही पहुंचे बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी नजमा खातून सर के बल गिर गई। सर फटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कमरूल गंभीर रूप से घायल अपनी मां को आटो से लेकर पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। यहां चिकित्सक डा आरके पासवान और डा जयश्री ने संयुक्त रूप से उसकी जांच की। जांच के बाद चिकित्सा प्रभारी ने उसे तुरंत वेंटिलेटर पर रखने की सलाह देकर गोड्डा भेज दिया। ले जाने के क्रम में महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर घायल महिला के पति व उसके परिजन पथरगामा अस्पताल पहुंचे थे लेकिन तब तक घायल महिला को गोड्डा के लिए रवाना कर दिया गया था। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला का हर्ट बिट और पल्स काम नहीं कर रहा था। फिर भी कुछ संभावनाओं को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखने के लिए गोड्डा भेजा था लेकिन बचाया नहीं जा सका। मौत से घर पर मृत महिला के परिजनों में शोक व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी