स्वयंसेवक संघ की बैठक में राम जन्मभूमि पर चर्चा

मेहरमा स्थानीय डाक बंगला तथा बलबड्डा स्थित उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 07:36 PM (IST)
स्वयंसेवक संघ की बैठक में राम जन्मभूमि पर चर्चा
स्वयंसेवक संघ की बैठक में राम जन्मभूमि पर चर्चा

मेहरमा : स्थानीय डाक बंगला तथा बलबड्डा स्थित उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गयी। इस दौरान श्रीराम जन्म भूमि रथयात्रा कार्यक्रम में मेहरमा प्रखंड से अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर लोगों से सहयोग राशि लेने को लेकर प्रखंड को 8 जोन में बांटकर सभी जोन के लिए अलग अलग संयोजक तथा सहसंयोजक बनाया गया। जिसमें बाजीतपुर, सिघारी, व मेहरमा पंचायत के लिए संयोजक नवीन निश्चल,सह संयोजक प्रमोद ओझा। इटहरी, शंकरपुर व पिरोजपुर के लिए संयोजक शैलेंद्र सुमन, सहसंयोजक राम लखन पंडित। सुखाड़ी,कसवा व मानगढ़ पंचायत के लिए संयोजक मनोज ठाकुर,सह संयोजक धर्मपाल साह व दीपक ठाकुर। सौरीचकला के लिए संयोजक राजेश सिंह, सहसंयोजक रोहित राज। तथा बलबद्दा जॉन के डोर, मालप्रतापपुर, तुलाराम भुस्का के लिए संयोजक श्याम सुंदर साह, सहसंयोजक निर्भय सिंह, गंगाधर चौधरी, सिमानपुर, लकड़मारा व अमौर के लिए संयोजक प्रणव कुमार, सहसंयोजक रंजीत कुमार साह, सरिता देवी। बलबड़डा, धन कुरिया व ढोढा पंचायत के लिए संयोजक किरानी यादव, सहसंयोजक प्रताप नारायण गुप्ता तथा अमृता देवी, मधुरा,मडपा व गझंडा के लिए लालबहादुर सिंह, मनीष कुमार सिंह व धर्मपाल सिंह को मनोनीत किया गया। जिसमें नवीन निश्चल, शंकर शाह,जुगल सिंह, सच्चिदानंद सिंह, अनिरुद्ध प्रसाद सिंह, नीलकंठ झा, जय कांत झा, सुभाषचंद्र शाह के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव मिश्रा,संघ से शशिकांत शर्मा, मेहरमा मंडल के नव मनोनीत अध्यक्ष उमेश पासवान, तेज नारायण सिंह, अगस्त मिश्रा, आनंद मिश्रा, सौरभ कुमार झा, अमित कुमार फुल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी