पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी

जागरण संवाददाता, गोड्डा : पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए मंगलवार को परसा स्थित शमशान काली मंदिर में स्कूली बच्चों ने पौधे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 07:14 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 07:14 PM (IST)
पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी
पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी

जागरण संवाददाता, गोड्डा : पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए मंगलवार को परसा स्थित शमशान काली मंदिर परिसर में संस्कारशाला विद्यालय के बच्चों ने पौधरोपण किया। इससे पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सह संस्कारशाला विद्यालय के संचालन समिति के सदस्य अजीत कुमार ¨सह ने बच्चों को पौधरोपण के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण काफी जरूरी है। पौधरोपण करके ही हम पर्यावरण को शुद्ध कर सकते हैं। वृक्ष से ही हमें प्राण वायु मिलती है। मंदिर परिसर व विद्यालय के आसपास शिक्षकों और बच्चों ने पौधरोपण किया। प्राणधन चौधरी, नवरत्न ठाकुर, प्रदीप मंडल, सुनील कुमार, क्रांति साह थे।

chat bot
आपका साथी