बिसाहा पंचायत से हटेगा अतिक्रमण

पथरगामा : प्रखंड सभागार में प्रमुख ललिता देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। इसमें प्रखं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 07:14 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 07:14 PM (IST)
बिसाहा पंचायत से हटेगा अतिक्रमण
बिसाहा पंचायत से हटेगा अतिक्रमण

पथरगामा : प्रखंड सभागार में प्रमुख ललिता देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। इसमें प्रखंड के तमाम हाटों की बंदोबस्ती पर गहन चर्चा हुई। तय किया गया कि सभी हाटों की बंदोबस्ती की जाए। हाट बंदोबस्ती की न्यूनतम राशि 5,0000 रखने का निर्णय लिया गया। इससे पूर्व गुरुवार को कश्मीर में हुए 42 जवानों की शहादत पर सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रखंड के सभी गांवों में तथा चौक चौराहों पर एलईडी बल्ब, स्ट्रीट लाइट लगाने पर चर्चा हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी रूद्र प्रताप ने स्थलों को चिह्नित कर शीघ्र ही लगाने का आश्वासन दिया। जरूरी जगहों पर हैंडपंप लगाने की बात कही गई। ग्राम पंचायत बिसाहा में वृद्धा पेंशन की स्वीकृति और भुगतान में हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। वार्ड सदस्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि राशन कार्ड बनाए जाने में बिचौलियों से परेशानी हो रही है। काम को बिचौलियों से मुक्त कराने की बात पर बल दिया। उपायुक्त ने औचक निरीक्षण के दौरान बिसाहा पंचायत में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था इसपर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री आवास योजना तथा अंबेडकर आवास योजना पर भी गहन मंथन हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तेजी लाने का आश्वासन दिया। प्रखंड परिसर में लगाए जाने वाले स्वास्थ्य मेला पर भी चर्चा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के प्रतिनिधि और सभी पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी